इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में आठ विकेट से दी मात
एजेंसियां— दोहा
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए को श्रीलंका ए ने एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से हरा दिया। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को हुए इस मुकाबले में श्रीलंका ए के बैटर्स लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने ने शानदार शतक जड़े। वहीं, निशान मदुष्का ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। श्रीलंका ने स्कोर को 41.3 ओवर्स में चेज कर लिया। भारत की ओर से हर्षित राणा और शाहबाज को सफलता मिली।
इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहले खेलते हुए 317/8 का स्कोर बनाया। भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने अर्धशतक जड़े। पिछले मैच में 28 छक्के जडऩे वाले वैभव श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रीलंका ए का मुकाबला रविवार 29 नवंबर को फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए मुकाबले के विजेता से होगा। इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

