अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का आगाज, Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नाहन
सिरमौर जिला के श्रीरेणुकाजी में छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी की मेले का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीपरशुरामजी की पालकी को कंधा देकर शुभारंभ किया। मां-बेटे के अटूट प्रेम, सदियों पुरानी देव परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का गुरुवार को भव्य एवं पारंपरिक अंदाज में शुभारंभ हो गया। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान इस ऐतिहासिक मेले का विधिवत आगाज किया। इस दौरान समूची रेणुका घाटी भगवान परशुराम और माता रेणुका के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। ददाहू खेल मैदान में देव पूजन के साथ मेले के शुभारंभ की धार्मिक रस्में अदा की गईं। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दोपहर करीब तीन बजे ददाहू खेल मैदान से शुरू हुई देव शोभायात्रा ददाहू बाजार, गिरिपुल, बड़ोन और देवशिला होते हुए रेणुका जी मेला मैदान की ओर रवाना हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहींए बल्कि हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृतिए लोक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन परंपराएं ही हिमाचल की वास्तविक पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे के साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित करवाते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
