बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी

By: Nov 20th, 2026 12:08 am

सेंचुरियन। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। प्रोटियाज कप्तान तेंबा बावुमा पिंडली में खिंचाव के कारण 23 नवंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बावुमा को जोहान्सबर्ग में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान यह चोट लगी थी और अब उन्हें पूरी तरह उबरने में कम से कम दो हफ्ते का समय लगेगा।

बावुमा की गैरमौजूदगी में अब एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे। तेंबा बावुमा ने कहा, स्थिति और बेहतर हो सकती थी। इसलिए मुझे अगले कुछ हफ्तों तक इसे मैनेज करना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App