एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार
प्रशासनिक सेवाओं में योगदान के लिए लाडली फाउंडेशन ने नवाजा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल को प्रशासनिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए लाडली फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीते कल बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे। वर्ष 2021 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
वर्तमान में वे ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। जसवाल को मिला यह सम्मान उनकी प्रशासनिक सेवाओं और कार्यों की पहचान है। उनके सम्मानित होने से ऊना जिले का गौरव भी बढ़ा है। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना, एचएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल, पत्रकार संजीव शर्मा और डीएसपी राजकुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारी को सम्मानित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
