नहीं चला नेतन्याहू का गठबंधन कार्ड, आइजनकोट ने ठुकराया इजरायली पीएम का ऑफर, कही यह बड़ी बात

By: Nov 16th, 2026 12:07 am

एजेंसियां— तेल अवीव

इजरायल में चुनाव होने के बाद से सरकार के गठन को लेकर स्थिति उलझी हुई है। एक तरफ केयरटेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपने पॉलिटिकल दुश्मन और इजरायली डिफेंस फोर्स के पूर्व चीफ गादी आइजेनकोट के साथ यूनिटी गवर्मेंट बनाने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आइजेनकोट उन्हें लगातार फटकार लगा रहे हैं। शनिवार ( 14 नवंबर 2026) को नेतन्याहू की ओर से दोबारा यूनिटी गवर्नमेंट बनाने की अपील को लेकर आइजेनकोट ने इसे पीएम की पॉलिटिकल चाल बताया। उन्होंने नेतन्याहू की अपील खारिज कर उन पर फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब आइजेनकोट सरकार बनाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं। उनके पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिन हैं। इसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है। नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) को आइजेनकोट के साथ मीटिंग ने उनके इस विश्वास को और पक्का कर दिया है कि इजरायल की सुरक्षा के लिए यूनिटी गवर्नमेंट बेहद जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ऐसा एडमिनिस्ट्रेशन ईरानी खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने कहा कि नेतन्याहू जानते हैं कि वह चुनाव हार चुके हैं और यूनिटी गवर्नमेंट बनाने का यह प्रस्ताव असल में केवल समय खींचने की एक कोशिश है।

हार के बाद अब फूट डालने की कोशिश

आइजनकोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक संदेश जारी करते हुए इजरायली नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू तब बातचीत की मांग कर रहे हैं, जब उनका पूरा कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका है। सच तो यह है कि नेतन्याहू जानते हैं कि वह चुनाव हार चुके हैं। उन्हें यह भी पता है कि एक नई और बेहतर सरकार बनने जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App