केंद्र के खिलाफ सडक़ों पर होंगे संगठन-सरकार, आज शिमला में ‘संविधान रक्षा मार्च’, कैबिनेट के साथ शामिल होंगे CM
आज शिमला में कांग्रेस का ‘संविधान रक्षा मार्च’, कैबिनेट के साथ शामिल होंगे सीएम
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हिमाचल का कांग्रेस संगठन और सरकार गुरुवार को फिर सडक़ पर उतरेगा। ‘संविधान रक्षा मार्च’ के राज्य स्तरीय आयोजन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अगवाई में संगठन मोर्चा संभालेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को देशभर में पार्टी संविधान रक्षा मार्च निकालने जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन भी हो रहा है, जिसके लिए संगठन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। तय रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस चौड़ा मैदान स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से संविधान रक्षा मार्च का आयोजन करेगी। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगवाई में रिज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर संपन्न होगा। इस मार्च में प्रदेशभर से लगभग 10 से 15 हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
उधर, प्रदेश संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बुधवार को पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की है। विनोद जिंटा ने बताया कि इस मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के नव नियुक्त सहप्रभारी कमल कांत शर्मा, डा. राहुल राजभर के अतिरिक्त प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य विशेष तौर पर भाग लेंगे।
आज पहुंचेंगी रजनी पाटिल
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल गुरुवार को शिमला पहुंचेगी। संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेने के उपरांत वह शाम को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी कमलकांत बुधवार को शिमला पहुंचे
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

