एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल आज, फाइनल का टिकट कटवाने उतरेगी टीम

By: Nov 26th, 2026 12:08 am

सूर्यवंशी के सामने अजेय श्रीलंका की चुनौती

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को टीम इंडिया-ए का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए से मुकाबला होगा है। करो या मरो के इस मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम के सामने टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही श्रीलंका टीम है और कड़ा मुकाबला हो सकता है। वहीं, भारत-ए को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान-ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका ने टॉप किया, जिससे इन दोनों के बीच अब सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले यूएई के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी थी।

उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर ही दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 28 छक्के जड़े। अब उनसे सेमीफाइनल में भी इसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। टीम द्यइंडिया श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भिडऩे से पहले वैभव तीन बार श्रीलंका ए से टकरा चुके हैं। मतलब, ये चौथी बार होगा, जब वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका ए के सामने होंगे। वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए की टीम का सामना पहली बार इस साल जून में खेली ट्राई सीरीज में किया था। वैभव सूर्यवंशी ने उस ट्राई सीरीज में फाइनल को मिलाकर तीन मैच श्रीलंका ए के खिलाफ खेले थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App