17 को एक मंच पर दिखेगी पांवटा की सामाजिक एकता
वेलफेयर सोसायटी की बैठक में शहर का स्थापना दिवस सामूहिक रूप से मनाने की तैयारी
कार्याजय संवाददाता-पांवटा साहिब
शहर की विकास यात्रा, ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक एकता को साझा मंच देने के उद्देश्य से श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने 17 नवंबर को स्थापना दिवस सामूहिक रूप से मनाने की पहल की है। समारोह की तैयारियों को लेकर होटल फिनिक्स में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने की। बैठक में नरेंद्र पाल सहोता (एनपीएस सहोता) ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस शहर के इतिहास, परंपराओं और विकास यात्रा को सामने लाने का अवसर होना चाहिए। अजय शर्मा ने सोसायटी के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहर के विकास में योगदान देने वाली संस्थाओं और नागरिकों को एक मंच पर लाना है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में किसान महासभा, खाटू श्याम सेवा समिति, सनातन धर्म महासभा, महाराजा अग्रसेन समिति, हरि यमुना समिति, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, तिब्बतियन वेलफेयर सोसाइटी, जाट महासभा, पूर्व सैनिक संगठन, चौधरी फाउंडेशन, सिख नौजवान सेवा जत्था, पशुपतिनाथ को-ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक, अखिल भारतीय सैनी समाज, सैनी वेलफेयर सोसाइटी और खालसा स्पोर्ट्स क्लब सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, एनपीएस सहोता, सर्वशक्ति भटनागर, विकास वालिया, रजनीश गुप्ता, ओमप्रकाश कटारिया, नवीन शर्मा, पुष्पेंद्र पाहवा, त्रिलोक सैनी, कमलजीत सैनी, कुलदीप सैनी, पदम गर्ग, नवीन बाबूराम रावत, गुरजीत सैनी, गुरनाम बंगा, चरणजीत सिंह, बलजीत सिंह सैनी, हरीश चौधरी, ग्लैक जाम्यांग और अजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थापना दिवस की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक गुरुवार को होटल फिनिक्स में होगी। इसमें धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
