अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगे नाहन के राजीव सोढा

By: Nov 15th, 2026 11:35 pm

अर्जुन रामपाल के साथ रिलीज हुई ‘ब्लाइंड गेम’

सूरत पुंडीर नाहन

नाहन:जाने माने रंग मंच व थियेटर कलाकार व नाहन शहर के बेटे राजीव सोढ़ा ने हिमाचल के छोटे से शहर नाहन से बॉलीवुड की छलांग लगाई है ।सोशल मीडिया पर चर्चित नाहन के राजीव सोढ़ा को हाल ही में चार दिन पूर्व रिलीज़ जी फाइव ओटीटी की फिल्म ब्लाइंड गेम में बॉलीवुड के नामी अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ काम करने का अवसर मिला है ।नाहन से निकलकर मुंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे राजीव सोढा ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया क्रिएटर और थिएटर कलाकार के रूप में पहचान बनाने वाले राजीव सोढा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई ज़ी फाइव की फिल्म ‘ब्लाइंड गेम’ में वह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और अभिनेत्री प्रियामणि के साथ नजर आ रहे हैं।

11 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली में हुई है। फिल्म में अर्जुन रामपाल और प्रियामणि के साथ रोहित चंदेल, आकाश माखीजा, नॉयरीका भाटेजा, नकुल सहदेव, शायंक शुक्ला, राजीव सोढा सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग टीम ने की है, जो ‘धुरंधर’ जैसी चर्चित फिल्म की कास्टिंग से भी जुड़ी रही है।गौर हो कि राजीव सोढा का अभिनय सफर थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों से शुरू हुआ। वह सांस्कृतिक समूहों और थिएटर से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इस दौरान वसीम खान और कंवर रजीत सिंह जैसे कलाकार उनके थिएटर गुरु रहे। रंगमंच पर अपने अभिनय को निखारने के बाद उन्होंने फिल्मों और ओटीटी की दुनिया की ओर कदम बढ़ाया।राजीव इससे पहले वर्ष 2022 में हॉटस्टार पर रिलीज हुई जिम्मी शेरगिल अभिनीत ‘कॉलर बम’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं।

मार्च 2026 में ‘लेडी कॉप हंगामा’ ओटीटी प्रोजेक्ट और इसी वर्ष ज़ी फाइव के ‘ब्लाइंड गेम’ में उनकी मौजूदगी उनके अभिनय सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।नाहन जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई के मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाना राजीव सोढा के निरंतर संघर्ष और मेहनत को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App