फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना में महिला को एडवांस्ड लंग कैंसर से राहत
लुधियाना के डाक्टरों की टीम ने मरीज का इलाज कर बीमारी पर किया नियंत्रण
निजी संवाददाता-लुधियाना
बिना किसी स्पष्ट कारण के सांस लेने में तकलीफ और लंबे समय तक रहने वाली खांसी जैसे लक्षणों को मौसम में बदलाव या सामान्य मौसमी परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना के डॉक्टरों ने स्थानीय स्तर पर एडवांस्ड लंग कैंसर से पीडि़त 60 वर्षीय महिला के लंबे समय तक किए गए इलाज और बीमारी पर नियंत्रण के बाद यह बात कही। महिला पहले से हाई ब्लड प्रेशर और रूमेटाइड आर्थराइटिस जोड़ों में सूजन और दर्द की बीमारी से भी पीडि़त थी। इलाज के दौरान उसे दवाओं के गंभीर साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय पर और मरीज की जरूरत के अनुसार उपचार में बदलाव करके बीमारी पर लंबे समय तक नियंत्रण बनाए रखने में सफलता मिली।
इस मरीज का इलाज डा. दविंदर पॉल, एडीशनल डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डा. अनीश भाटिया, कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डा. सुशील गुप्ता, डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर और डा. परवीन कौर, एडिशनल डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना की टीम ने किया। महिला 10 दिनों से लगातार खांसी, बलगम और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने सबसे पहले उसकी सांस संबंधी स्थिति को स्थिर किया। इसके बाद सर्जिकल टीम ने राइट लोअर लोबेक्टॉमी की प्रक्रिया की। इसमें दाएं फेफड़े के निचले हिस्से को ऑपरेशन के जरिए निकाल दिया जाता है। निकाले गए टिश्यू की विस्तृत जांच में स्टेज लंग एडेनोकार्सिनोमा फेफड़ों के कैंसर का एक सामान्य प्रकार की पुष्टि हुई। इसमें आसपास के लिम्फ नोड्स भी प्रभावित थे। कैंसर के दोबारा होने का खतरा कम करने के लिए डॉक्टरों ने पहले कीमोथेरेपी और उसके बाद इम्यूनोथेरेपी शुरू की। इम्यूनोथेरेपी एक आधुनिक उपचार पद्धति है, जो शरीर की अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर उनसे लडऩे में मदद करती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

