परमाणु हथियारों पर लगे प्रतिबंध, तीन महाशक्तियों की बैठक में मंथन, ईरान-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा
एजेंसियां — शेनझेन
दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों अमरीका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष गुरुवार को चीन के टेक हब शेनझेन में एक साथ बातचीत की मेज पर आए। एक घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में परमाणु हथियारों और ईरान, यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। चीन-अमरीका-रूस ने न्यूक्लियर बातचीत करने और इसके दुनिया के अन्य देशों में जाने से रोकने का वादा किया। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यह पहली त्रिपक्षीय बैठक थी। इस ऐतिहासिक मुलाकात को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बातचीत के केंद्र में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, वैश्विक शांति और यूक्रेन समेत अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का समाधान रहा। तीनों देशों ने दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वीकार की। जिनपिंग ने शीत युद्ध वाली सोच छोडऩे की अपील की। पुतिन ने कहा कि तीनों देश मिलकर वैश्विक स्थिरता बढ़ा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि मतभेद होने के बावजूद नेताओं को बातचीत नहीं छोडऩी चाहिए।
तीनों देशों ने दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई स्थिर बनाए रखने के महत्त्व पर सहमति जताई। तीनों देशों ने परमाणु हथियारों के खतरे को कम करने के लिए बातचीत करने, परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने और दुनिया की रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने पर सहमति जताई। ईरान युद्ध का सीधे तौर पर जिक्रनहीं किया गया। ट्रंप ने केवल यह दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जा सकते।
टं्रप ने कहा, मतभेद वाले देशों से बातचीत जरूरी
ट्रंप ने कहा कि पहले के अमरीकी नेता अकसर उन देशों से बातचीत करने से बचते थे, जिनके साथ उनके मतभेद थे, लेकिन उनका मानना है कि बातचीत से दूरी बनाने के बजाय सीधे संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। ऐतिहासिक शिखर बैठक से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नए अवसर और समाधान तलाशने का मौका मिलता है।
जिनपिंग बोलेे, बड़ी शक्तियों के बीच सहयोग जरूरी
जिनपिंग ने बातचीत और सहयोग को वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि बड़ी शक्तियों के बीच सकारात्मक संवाद अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि समय की जरूरत है। शी ने दुनिया को एक ग्लोबल विलेज बताते हुए कहा कि सभी देशों का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बड़ी शक्तियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
पुतिन ने कहा, यूकेेन युद्ध खत्म करने में साझा हित
पुतिन ने कहा कि अमरीका, चीन और रूस के बीच बेहतर सहयोग वैश्विक सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत कर सकता है। उन्होंने कहा कि तीनों देशों के कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर साझा हित हैं। इनमें यूक्रेेन संघर्ष का समाधान भी शामिल है। पुतिन के मुताबिक, तीनों देश साझेदारी और आपसी सहयोग के जरिए अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
