नौ पिस्तौल के साथ सात गिरफ्तार, सवा किलो हेरोइन, 13 जिंदा कारतूस जब्त, विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

By: Nov 26th, 2026 12:08 am

अमृतसर में सवा किलो हेरोइन, 13 जिंदा कारतूस जब्त, विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

निजी संवाददाता-अमृतसर

एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार अलग-अलग अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नौ अवैध पिस्तौलों, 1.313 किलोग्राम हेरोइन और 60,000 की ड्रग मनी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन लाल 42 निवासी गांव चीचा अमृतसरय मनजीत सिंह बीटा 33 निवासी गांव हेर, अमृतसरय जसबीर सिंह बॉबी 24 और गुरलाल सिंह 26 दोनों निवासी अटारी अमृतसर शुभम भंडारी 32 निवासी ग्वाल वाली, अमृतसरय गुरभेज सिंह भेजा 33 निवासी राजासांसी, अमृतसर तथा पवनदीप सिंह साहिल 18 निवासी गांव नौशहरा ढल्ला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों में तीन नौ एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक नौ एमएम पीएक्स पांच स्टॉर्म, चार 30 बोर और एक 32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया, कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आपराधिक तत्वों को आगे आपूर्ति करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाते थे। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा अवैध हथियारों और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से मामले की आगे-पीछे की कडिय़ों की गहन जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App