टीएमसी में स्टंट की कीमतें हुई आधी, नए टेंडर के बाद 41 हजार की जगह अब सिर्फ इतने होंगे दाम

By: Nov 26th, 2026 12:08 am

नए टेंडर के बाद 41 हजार की जगह अब सिर्फ 21,500 और 17,500 होंगे दाम

हैड क्वार्टर ब्यूरो — टीएमसी

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा ‘टीएमएसी’ में हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। कई वर्षों से दिल के मरीजों को जो स्टंट्स 41 हजार रुपए में मिलते थे, अब वहीं स्टंट्स 17500 तथा 21500 रुपए में मिलेंगें। इन स्टंट्स की कीमतों में भारी कटौती से गरीब मरीजों का बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से स्टंट की कीमतों में उल्लेखनीय कमी की है। पहले जहां स्टंट की दर 41 हजार रुपए थी, वहीं अब नई दरें घटाकर 21500 रुपए और 17500 रुपए निर्धारित की गई हैं। इससे हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक राहत मिलेगी। अस्पताल प्रसाशन की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, स्टंट की संशोधित दरें सभी मरीजों के लिए समान रहेंगी। चाहे मरीज हिमकेयर कार्ड, आयुष्मान भारत योजना के कार्ड के माध्यम से उपचार करवाए या नकद भुगतान करे, सभी पर निर्धारित नई दरें ही लागू होंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को पारदर्शी दरों पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

स्टंट की आपूर्ति के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया में हरि ओम ट्रेडर्स, अतुल्य सर्जिकल, निक्कोस, रामदयाल और इन्वुलेशन सहित विभिन्न वेंडर्स ने भाग लिया। टेंडर प्रक्रिया के बाद स्टंट की नई दरें निर्धारित की गई हैं। गौरतलब है कि हृदय रोगियों के उपचार में स्टंट की अहम भूमिका होती है और इसकी कीमत मरीजों के उपचार खर्च को प्रभावित करती है। ऐसे में टांडा मेडिकल कालेज में दरों में की गई यह कटौती मरीजों के लिए राहत भरा कदम मानी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे स्टंट की नई निर्धारित दरों की जानकारी रखें और इसका लाभ उठाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App