शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध
प्राथमिक अध्यापक संघ सदर ने अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग
स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का विरोध तेज होने लगा है। शिक्षा खंड सदर के प्राथमिक शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार की नई व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया और 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सदर के प्रधान राजू राम ने कहा कि न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे न केवल प्राथमिक स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि एमडीएम वर्करों, मल्टी टास्क वर्करों और हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार जेबीटी शिक्षकों के हितों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होने कहा की इस व्यवस्था के तहत एक प्रधानाचार्य को 15 से 20 स्कूलों का संचालन करना पड़ रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
