व्हाट्सऐप में अब शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज
टेक्स्ट के साथ फोटो, वीडियो और लिंक भेजने का बना सकेंगे प्लान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और कमाल का फीचर लांच कर दिया है। अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म पर यूजर्स पहले से ही तय कर सकेंगे कि उन्हें किस दिन और किस समय किसी को मैसेज भेजना है। यानी पहले से ही यूजर्स मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। खास बात यह है कि फिक्स टाइम आने पर व्हाट्सऐप खुद ही मैसेज भेज देगा। इसके लिए यूजर को उस समय ऑनलाइन रहने या फोन में ऐप खोलकर रखने की बिलकुल भी जरूरत नहीं होगी। नया फीचर पर्सनल चैट के साथ ग्रुप चैट के लिए भी जारी किया गया है।
यानी अगर आप किसी को जन्मदिन विश करना चाहते हैं या किसी खास समय पर कोई जरूरी जानकारी भेजनी है, तो पहले से ही मैसेज तैयार करके उसका टाइम फिक्स कर सकते हैं। खास बात है कि यूजर्स टेक्स्ट के साथ फोटो, वीडियो और लिंक भी भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर कम से कम 10 मिनट और अधिकतम दो सप्ताह पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसमें सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि लिंक, फोटो और वीडियो भी भेजने के लिए तय किए जा सकते हैं, लेकिन लोकेशन, डाक्यूमेंट फाइल को शेड्यूल करने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है।
ऐसे करेगा काम
यूजर को अपनी पर्सनल चैट या किसी ग्रुप को ओपन करना होगा
मैसेज टाइप करें या उसके साथ फोटो और वीडियो को अटैच कर दें
इसके बाद भेजने वाले बटन को कुछ देर तक प्रेस करके रखें
ऐसा करने पर मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा
यहां अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार डेट और टाइम सेलेक्ट करें
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

