पुलिस की वर्दी पहनने को युवाओं ने लगाई दौड़

By: Nov 6th, 2026 12:54 am

बिलासपुर में 909 पुरुष-महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा, 202 ने की पीएसटी-पीईटी की बाधा की पार
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
पुलिस की वर्दी पहनने का सपना संजोए युवाओं ने भर्ती मैदान में खूब पसीना बहाया। जिला बिलासपुर में पुलिस भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में 202 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें 125 पुरुष और 77 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। गुरूवार को भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष वर्ग में 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 682 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें 125 अभ्यर्थी पीएसटी और पीईटी उत्तीर्ण करने में सफल रहे। वहीं, महिला वर्ग में 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 227 महिलाएं मैदान में पहुंचीं और 77 ने शारीरिक परीक्षा पास की।

इस तरह पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर कुल 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जबकि 909 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 202 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता और फिटनेस का प्रदर्शन किया। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना संजोए युवाओं ने भर्ती मैदान में खूब पसीना बहाया। जिला बिलासपुर में पुलिस भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में 202 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं युवाओं में भर्ती होने के लिए चेहरे पर क्रेज खूब झलक रहा था और वे पूरी तन्मयता से दौड़़ लगा रहे थे।

पूरी पारदर्शिता बरती जा रही
जिला बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अपनी प्रतिभा और शारीरिक दक्षता दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App