हिमाचल ने दिल्ली में दी स्पेशल परफार्मेंस

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

शिमला — राष्ट्रीय शिक्षक एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय न्यूपा दिल्ली में आयेजित एक विशेष सात दिवसीय सेमिनार में हिमाचल की ओर से विशेष प्रस्तुति दी गई। सेमिनार का विषय शिक्षा में नवाचार व प्रयोग बढ़ाना और स्कूलों में अकादमिक वातावरण का निर्माण करते हुए हर क्रिया से सीधा बच्चों को लाभ देना था। इसके अंतिम सत्र की अध्यक्षता मानव संसाधन मंत्रालय स्कूली शिक्षा व साक्षरता के सचिव अनिल स्वरूप न्यूपा के कुलपति जेबीएस तिलक, प्रो. रश्मि दीवान, कश्यपी अवस्थी, सुनीता चुग ने की और प्रस्तुत नवाचार व प्रयोगों को आगे फोकस के साथ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सेमिनार में हिमाचल व राजस्थान के 32 प्रतिभागी उपस्थित थे। इस दौरान हमीरपुर से जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल, बीईईओ महेंद्र जसवाल, मदन बन्याल, रविंद्र लखनपाल उपस्थित थे। बिलासपुर से उपनिदेशक रवि जम्वाल, मदन चंदेल, बीईईओ हरि राम डांगी, प्रिंसीपल प्रकाश चंद, बीआरसीसी अनिल कुमार व कांगड़ा के उच्च शिक्षा उपनिदेशक केके गुप्ता, राका कौल, अश्वनी भट्ट व भागीरथ राय ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App