राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की पहली बैठक

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

शिमला— प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी की पहली बैठक शनिवार को उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर की अध्यक्षता में हुई। वह विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं। बैठक में कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, जस्टिस त्रिलोक चौहान, सीबी बारोवालिया, कुलपति डा.सुभाष चंद्र रैना मौजूद रहे। बैठक में नवगठित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम यहां वर्ष 2017-18 से शुरू होने वाले अकादमिक सत्र को लेकर चर्चा की गई। यहां विस्तार से नए कार्सों पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे, टीचिंग फैकल्टी, मिनिस्ट्रियल स्टाफ से संबंधित सभी मामलों पर विस्तार से बात की गई, जो कि विश्वविद्यालय को सुचारू बनाने के लिए जरूरी है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने कहा कि उनका यह सपना था कि प्रदेश में एक राष्ट्रीय स्तर का विधि संस्थान खुले और यह सपना अब पूरा होने जा रहा है, इससे वे अत्यंत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह विश्वविद्यालय प्रदेश की जनता को समर्पित किया। जल्दी ही इस विवि में बीबीएएलएलबी, एमबीएएलएलबी, एलएलबी कारपोरेट व पीएचडी लॉ कोर्स शुरू किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App