विधायक राजीव बिंदल का पुतला फूंकने पर भाजपा लाल
नाहन — नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल का पुतला फूंकने की प्रक्रिया पर भाजपा लाल हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेताओं की घटिया मानसिकता का प्रतीक है। यहां जारी बयान में भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सैणी, प्रदीप विज व मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग के अलावा नाहन मंडल सचिव विशाल तोमर ने कहा कि भाजपा नेता बिटिया को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होती है लेकिन हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बिटिया प्रकरण पर पर्दा डालने और प्रदर्शन कर जनता को गुमराह कर विपक्ष में बैठने की तैयारी कर रही है। भाजपा नेताओं की ओर से यहां जारी बयान में भाजपा नाहन मंडल के मीडिया प्रभारी व सचिव विशाल तोमर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने अपना सत्ता सुख खिसकते देख लोगों को गुमराह करने की जो योजना बनाई है वह सिरे नहीं चढ़ेगी।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App