सुरेंद्र को कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का स्वागत

By: May 16th, 2018 12:05 am

कुनिहार – सुरेंद्र ठाकुर को प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने का संयुक्त मोर्चा स्वागत करता है और सुरेंद्र ठाकुर को बधाई देता है तथा इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता है। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि वह कर्मचारी एवं श्रमिक वर्गों के हितैषी हैं। सुरेंद्र ठाकुर, जहां प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, वहीं करीब 30 वर्षों से भारतीय मजदूर संघ से जुडे़ रहे तथा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी रहे। मोर्चा आशा व्यक्त करता है कि वह प्रदेश के कर्मचारियों पेंशनरों श्रमिकों एवं बेरोजगार युवाओं की उचित मांगों को सरकार के समक्ष रखकर उसका समाधान करवाएंगे। विशेषकर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रदेश में कार्यरत उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार दिए जाने को सुनिश्चित करवाया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। मोर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री से कर्मचारी नेताओं गोपाल दास वर्मा, विनोद चौहान तथा ओपी गोयल की सेवाओं को बहाल किए जाने की मांग भी करता है, जिन्हें पूर्व की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक आधार पर बदले की भावना से उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App