बसंतपुर में पानी की किल्लत, लोग परेशान
सुन्नी – शिमला ग्रामीण के विकास खंड बसंतपुर की सबसे बड़ी एवं मुख्यालय पंचायत बसंतपुर में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। पारंपरिक स्त्रोतों एवं खड्डों में पानी कम होने से इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। कई गांव में लोगों को कई-कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बसंतपुर, धार, सधाई मां के प्राचीन मन्दिर कालोनी, हलोट, वृद्ध आश्रम के समीप पानी की किल्लत चल रही है। इन इलाकों के लिए कलवी नाला से पेयजल आपूर्ति होती है, जिसमें पानी की मात्रा बिल्कुल कम हो गई है। आलम यह है कि बनाए गए भंडारण टैंक को भरने में करीब एक हफ्ते का समय लग रहा है। हालांकि क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना जोहरी नाला से भी पानी की आपूर्ति होती है, परंतु उसमें भी पानी कम होने से इन क्षेत्रों के लिए पेयजल आबंटित नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पेयजल की आपूर्ति के लिए सैंज घण्डल उठाऊ पेयजल योजना से पानी की मांग उठ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उक्त भंडारण टैंक पूरा न भरा होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रविवार को इस से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
