अश्विनी तिवारी की हीरोइन बनेंगी आलिया

By: Jun 6th, 2018 12:05 am

बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अश्विनी तिवारी की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। आलिया की फिल्म ‘राजी’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। आलिया भट्ट जल्द ही अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करने जा रही हैं। अश्विनी का कहना है कि वह आलिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म पर काम अगले साल से शुरू होगा। ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्में बना चुकी अश्विनी तिवारी ने कहा, आलिया के साथ मैं जिस कहानी पर काम करूंगी, उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। आलिया एक बहुत अच्छी इनसान हैं। वह अपने काम को पूरी शिद्दत से करती हैं। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होगा। फिलहाल आलिया इन दिनों बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App