गगरेट भाजपा की कार्यकारिणी अपग्रेड

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

गगरेट – आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा मंडल गगरेट कार्यकारिणी को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल गगरेट की कार्यकारिणी का अपग्रेड किया गया है। भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष पंडित राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता कर्मठ व सशक्त है जिसके दम पर भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों से यहां से स मानजनक बढ़ लेगी लेकिन संगठन का कार्य चलाने के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है जो पार्टी के लिए समय दे सकें। उन्होंने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में अब महामंत्री संदेश डोगरा व नरेश जसवाल के अलावा उपाध्यक्ष सतपाल, प्रोमिला ठाकुर, प्रदीप शर्मा, नरेश शर्मा, सचिव पद पर मदन पठानिया, नरेंद्र परमार, अजमेर सिंह, संगीता देवी, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रेस सचिव राकेश जसवाल होंगे जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में मनोहर लाल, राकेश कुमार, मनोहर लाल, गुरपाल सिंह, राकेश सूद, शिवदेव सिंह, शमून अ तर, मंजीत भोगल, ऊषा देवी, शाम कौर, रंजीत धीमान, हरि सिंह, कश्मीर सिंह, प्रेम लता, पूर्ण इंदू, सुरेंद्र कंवर, शादी लाल, नरेश ठाकुर, बलवीर सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमरनाथ, रूबि कुमार, अनीता देवी, सरला देवी, उर्मिला देवी, बलवंत सिंह, सूरज भान, प्रवीण जरियाल, हरिपाल सिंह होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में मलकीयत सिंह, तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह, महिंदर सिंह, सदाराम, सुरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, चंदन शर्मा, बंता सिंह व सुभाष सिंह होंगे। उन्होंने कहा कि मंडल का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र गगरेट से भारी मतों से लीड दिलाना है और जो कार्यकर्ता इस चुनाव में अपना पसीना बहाएगा पार्टी भी उसे पूरा मान-सम्मान देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App