कश्मीर में आतंकवादियों ने 10 पुलिसकर्मियों के परिजनों का किया अपहरण
दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से आतंकवादियों ने गुरूवार देर रात 10 पुलिसकर्मियों के परिजनों को अगवा कर लिया। जिनके परिजनाें काे अगवा किया गया है उनमें पुलिस उपाधीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर से हिजबुल के दो कमांडरों रियाज नाइको अौर लतीफ टाइगर के पिता तथा अन्य लोगों की पुलिस गिरफ्तारी के बाद आंतकवादियों ने पुलिसकर्मियों के परिजनों का अगवा करने की घटना काे अंजाम दिया है। पुलिस ने इन लोगों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरूवार रात पांच ऐसे लोगों का अपहरण कर लिया है जिनके परिजन पुलिस में कार्यरत हैं। इनका कुलगाम से अपहरण किया गया है।सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में एक पुलिसकर्मी के घर से आंतकवादियों ने चार परिजनों को अगवा कर लिया और शोपियां में एक पुलिसकर्मी के परिजन का अपहरण कर लिया है। जिन पुलिसकर्मियों के परिजनों को अगवा किया गया है उनमें एक पुलिस उपाधीक्षक और एक उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी है। इससे पहले बुधवार को त्राल से एक पुलिसकर्मी के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। बताया जा रहा है शोपियां में एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मियाें के शहीद होने के बाद बुधवार रात पुलिस ने आतंकवादियों के करीब 30 से अधिक संबंधियों को गिरफ्तार किया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App