पहले जैसे फिनिशर नहीं रहे माही
पूर्व कप्तान कुंबले ने धोनी की काबिलीयत पर उठाया सवाल
नई दिल्ली – टीम इंडिया के पूर्व कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला अब पहले की तरह आग नहीं उगलता। ऐसे में टीम इंडिया को उनसे मैच फिनिशिंग की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। कुंबले ने हालांकि यह भी माना कि भारत के 2019 वर्ल्ड कप मिशन में धोनी टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं और उन्हें वर्ल्ड कप तक टीम में जरूर बने रहना चाहिए। इस दिग्गज लेग स्पिनर ने महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब वह पहला जैसा खेल नहीं खेलते, जिस अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं। एक कार्यक्रम में इस पूर्व दिग्गज ने धोनी के खेल पर भी अपनी राय रखी। उनके मुताबिक, धोनी की खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया का मिडल ऑर्डर इन दिनों संतुलित नहीं दिख रहा। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि पहले यह काम माही बखूबी करते थे, लेकिन हाल की कुछ सीरीज को देखें, तो वह ऐसा में नाकाम रहे हैं। टीम इंडिया को चाहिए कि अब वह धोनी पर बहुत अधिक निर्भर न रहे और मिडल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी दूसरे खिलाडि़यों पर डाले। माही अब पहले जैसे गेम फिनिशर नहीं रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App