रमेश ठाकुर हिमाचल संगीत कल्याण संगठन के अध्यक्ष

By: Apr 15th, 2019 12:02 am

बिलासपुर। संगीत कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश का गठन रविवार को किया गया। बिलासपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक तथा संयोजक डा. राजेश चौहान ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से रमेश ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। रमेश ठाकुर इससे पहले संगीत छात्र कल्याण संगठन के सचिव भी रहे हैं। वहीं उपाध्यक्ष जिला कांगड़ा के विक्रांत सिंह, सचिव मंडी जिला की ईशा डोगरा, व कोषाध्यक्ष अभिलाषा शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त रविंद्र कमल को बिलासपुर के प्रभारी का कार्यभार दिया गया। सुभाष वर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र को बिलासपुर के संरक्षण के रूप में चुना गया। संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि संगीत विषय को प्रदेश के सभी स्कूलों में शुरू करवाने के लिए मुहिम तेज की जाएगी। वर्ष 2010 में संगीत छात्र कल्याण संगठन का निर्माण किया गया था, जिसमें यह मांग उठी थी कि हिमाचल के सभी विद्यालयों में संगीत विषय शुरू किया जाए, लेकिन वह मांग अभी तक भी प्रदेश सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई है। संगठन प्रदेश में संगीत के उत्थान के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 70 लोग शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App