पूर्व मंत्री हर्ष महाजन का वेलकम

By: Apr 17th, 2019 12:11 am

चंबा। पूर्व मंत्री हर्ष महाजन का मंगलवार दोपहर बाद चंबा पहंुचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान नीरज नैयर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बुधवार को पूर्व मंत्री हर्ष महाजन साहो में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के पक्ष में होने वाली चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि हर्ष महाजन ने तीन मर्तबा सदर हलके का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान हर्ष महाजन ने पशुपालन मंत्री व संसदीय सचिव का दायित्व भी अदा किया, मगर वर्ष 2007 में हर्ष महाजन ने एकाएक सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया। हर्ष महाजन के अपने कार्यकाल में चंबा हलके के विकास हेतु बेहतरीन प्रयास किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App