साध्वी बोलीं, देश की सुरक्षा के लिए बैन जरूरी

By: May 2nd, 2019 12:02 am

भोपाल – पिछले महीने श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद वहां की सरकार ने देश में बुर्का पहनने पर बैन लगा दिया है। इसके बाद अब बुर्के पर बैन की मांग भारत में भी उठने लगी है। शिवसेना ने देश की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए बुर्के पर बैन लगाने की मांग की है, जिसके बाद मामले पर विवाद हो गया है। शिवसेना की मांग के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने भी बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि यदि देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है, तो इस पर बैन लगने पर विचार करने की जरूरत है। सुरक्षा जांच के लिए हवाई अड्डे पर बुर्का हटाने को कहा जाता है, तो हम विरोध नहीं करते। विदेशों में निर्वस्त्र कर देते हैं। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में हमें यह निर्णय देश के हित में लेने की आवश्यकता है। सरकार के बजाय खुद मुस्लिम समुदाय को बुर्के पर बैन का निर्णय लेना चाहिए।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App