अमनप्रीत; आलिया, कृष्ण को राष्ट्रीय अवार्ड

By: Jul 20th, 2019 12:03 am

नौणी – शूलिनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ता अमनप्रीत कौर विरक और आलिया अली तथा उनके गाइड डा. सौरभ कुलश्रेष्ठ को शोध के लिए एक राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इसमें दस लाख की राशि शामिल है। यह पुरस्कार हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राप्त किया गया। इस टीम ने एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें इन्होंने मोरिंग के बीजों का इस्तेमाल पानी को साफ करने के लिए किया था। उन्होंने कम लागत, कांपेक्ट और पोर्टेबल हर्बल वॉटर-प्यूरीफायर के रूप में काम करने के लिए समझाया, जिसे डिप बैग के रूप में नामित किया गया है, जिसे पीने के पानी के शुद्धिकरण के लिए विकसित किया जा रहा है। एक डुबकी बैग रोगजनक जीवाणु उपभेदों को हटाने के लिए पर्याप्त है। अमनप्रीत और आलिया ने पुरस्कार मिलने के उपरांत कहा कि यह वास्तव में उनके लिए एक अनमोल क्षण था।

सुंदरनगर – ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति ने सुंदरनगर के महादेव निवासी साहित्याकर व कवि कृष्ण चंद महादेविया को ठाकुर मोलू राम पहाड़ी भाषा एवं संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है।  यह पुरस्कार सहकारिता के क्षेत्र में देश भर में अग्रणी कुल्लू जिला के शमसी स्थित भुट्टी वीवर्ज को-आपरेटिव सोसायटी के संस्थापक ठाकुर वेदराम की स्मृति में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने पर दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें सात अगस्त को भुट्टी कालोनी कुल्लू में होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। कृष्ण चंद महादेविया का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन होने पर सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद ने खुशी व्यक्त की है। परिषद के अध्यक्ष डा. गंगाराम राजी ने कहा है कि साहित्य खासकर पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए कृष्ण चंद महादेविया ने जो कार्य किया है और कर रहे हैं, वह बेहद प्रशंसा के योग्य है। वहीं प्रदेश के साहित्यकारों ने ने खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए कृष्ण चंद को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App