ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Aug 31st, 2019 12:04 am

क्या विदेश में मेरी नौकरी और स्थायी निवास के कोई संकेत बनते हैं?

-रमन, सोलन

आपके विदेश जाने के संकेत 2020 के अंतिम चरण में बन रहे हैं, इसके बावजूद आपके स्थायी निवास की संवाभवनाएं भी बनती हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक  पहनें।

मेरा विवाह कब होगा? 

                                                   – सिम्मी, शिमला

आपके विवाह होने की संभावनाएं 25 और 28 की उम्र में बन रही हैं। विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूर कर लें।

मेरी वर्तमान नौकरी में बदलाव कब होगा?

                                                    – समीर, कांगड़ा

आपकी नौकरी में बदलाव होने के संकेत 2020 के अंतिम चरण में बन रहे हैं। पन्ना और फिरोजा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा?         

                                       -स्वाति, ऊना

आपको पसंदीदा विवाह के संकेत तो बनते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जिसे आप पसंद करते हैं, वह आपसे शादी करे। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

किस क्षेत्र में मुझे सफलता मिलेगी?         

– शिवानी, सुंदरनगर

समय संतोषजनक चल रहा है। अच्छे परिणामों के लिए प्रयास करते रहें। नॉन मेडिकल ग्रुप में आपको सफलता मिलेगी। बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए नीलम पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App