अध्यक्ष बनने पर हेमंत ठाकुर ने कहा थैंक्स

By: Jun 11th, 2020 12:20 am

सुबाथू – भाजयुमो दून मंडल के अध्यक्ष पद पर हेमंत ठाकुर को नियुक्त करने के बाद हेमंत ठाकुर ने भाजपा के सभी आला अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। हेमंत ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, दून विधानसभा के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री विषय ठाकुर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर का आभार प्रकट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App