युवक मंडल जंगला ने मदद को बढ़ाए हाथ

By: Jul 4th, 2020 12:22 am

चुवाड़ी –पीजीआई में भर्ती जतरुण पंचायत की दिल की बीमारी से पीडि़त महिला की मदद के लिए युवक मंडल जंगला ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। युवक मंडल जंगला ने लोगों के सहयोग से करीब साठ हजार रूपए की राशि भी एकत्रित कर ली है। बतातें चलें कि पीजीआई में उपचाराधीन महिला को दिल के आप्रेशन के लिए चार लाख रूपए की राशि की जरूरत है। युवक मंडल प्रधान अजय के अलावा सदस्य रणजीत कुमार, अजय राजा व महिंद्र सहित अन्य लोग इस कार्य में जुटे हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App