रैपर बादशाह के साथ पहाड़ी गानों पर धमाल मचाएंगे आशीष

By: Jul 18th, 2020 12:20 am

सुंदरनगर – विख्यात पहाड़ी गायक आशीष चमोली जल्द ही रैपर बादशाह के साथ सुर मिलाते नजर आएंगे। पहाड़ी गीतों में अपनी जादुई आवाज से लाखों लोगों को अपना फैन बना चुके आशीष चमोली इस बार रैपर सिंगर बादशाह के साथ रैप का तड़का लगाते दिखेंगे। यह कोलेब्रेशन पहाड़ी गीत के साथ एक बड़े लेवल पर होने वाला है। आशीष चमोली उत्तराखंड राज्य से संबंध रखते हैं, परंतु हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर से भी इनका गहरा नाता है। वह अपने दोस्तों के पास सुंदरनगर अकसर आते रहते हैं। आशीष के सभी गानों की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में ही करते हैं। इनके गानों की शूटिंग शिमला, कुल्लू तथा करसोग की हसीन वादियों में की गई है। उनके पहाड़ी गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके कुछ गानों पर जिनमें प्रीत को रोग को 5.3 मिलियन व्यू, पहाड़ी मैसप 51 लाख और दुवा कैकी लगी को 230 हजार व्यू प्राप्त हुए हैं तथा कई नेशनल टीवी पर भी दिखाया जाता है। आशीष चमोली ने बताया कि वह रैपर सिंगर बादशाह के साथ एक पहाड़ी कोलेब्रेशन सांग करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रैपर बादशाह ने पहाड़ी सिंगर्स के साथ कोलेब्रेशन करने की बात कही थी। वह पहाड़ी गायकों के साथ कोलेब्रेशन कर पहाड़ी गानों पर धमाल करना चाहते हैं। आशीष जल्द ही बादशाह के साथ पहाड़ी गानों पर सभी को मदहोश करने वाले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App