श्री विष्णु धाम मंदिर

By: May 29th, 2021 12:25 am

करोड़ों की लागत से बनाया गया यह मंदिर वरदराज पेरुमल देवस्थान के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। दूर से ही भव्य दिखाई देने वाले इस मंदिर की स्थापत्य कला बेजोड़ है। मंदिर में चेन्नई के विद्वान आचार्यों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। 2009 में इस मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था और अब यह भव्य मंदिर पूरी तरह बन गया है…

भारत देश का शायद ही कोई ऐसा कोना होगा, जहां कोई मंदिर या अन्य धार्मिक स्थल न हो। यहां रहने वाले लोग किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि अनेक संप्रदाय के लोग यहां रहते हैं।  यही कारण है कि देश में मंदिर, मस्जिद आदि की गिनती अधिक है। ऐसा ही एक मंदिर है जो अपनी भव्यता के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यह विष्णु धाम मंदिर चेन्नई के विख्यात विष्णु मंदिरों की तर्ज पर बनाया गया है। यह मंदिर गणपतगंज निवासी जय नारायण मल्लिक के सुपुत्र डाक्टर पीके  मल्लिक द्वारा स्थापित किया गया है। करोड़ों की लागत से बनाया गया यह मंदिर वरदराज पेरुमल देवस्थान के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। दूर से ही भव्य दिखाई देने वाले इस मंदिर की स्थापत्य कला बेजोड़ है। मंदिर में चेन्नई के विद्वान आचार्यों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। 2009 में इस मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था और अब यह भव्य मंदिर पूरी तरह बन गया है। इस मंदिर में वैष्णव आचार्य ही पूजा करते हैं ।

विस्तृत क्षेत्र में फैला यह देवस्थान बाहर से जितना भव्य दिखाई देता है अंदर से भी उतना ही भव्य है। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु तथा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। गणपतगंज-राघोपुर मार्ग पर स्थित यह मंदिर निश्चय ही बिहार का सर्वोत्तम मंदिर है। देवस्थान में भगवान लक्ष्मी नारायण एवं माता लक्ष्मी की दशावतार भव्य मूर्तियों के साथ-साथ परिसर में जगह-जगह काफी संख्या में मूर्तिकारों द्वारा निर्मित विभिन्न तरह की मूर्तियां सुशोभित है। परिसर में विभिन्न प्रकार के फूलों की बागबानी के साथ-साथ दुर्लभ फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। इस मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App