रूस छोड़ दें अमरीकी डिप्लोमैट्स, दोनों देशों में बढ़ी तनातनी, 31 जनवरी तक यूएस लौटने का आदेश

By: Dec 3rd, 2021 12:06 am

एजेंसियां — मास्को

रूस और अमरीका के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता जा रहा है। अब रूस ने अमरीकी दूतावास के कई कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अमरीका लौटने का आदेश दिया है। इससे पहले अमरीका में रूसी राजदूत ने बताया था कि 27 रूसी डिप्लोमैट और उनके परिवारों को 31 जनवरी तक अमरीका छोडऩे को कहा गया था। वाशिंगटन ने सफाई में कहा था कि रूसी डिप्लोमैट्स को निष्कासित नहीं किया जा रहा है। डिप्लोमैट्स तीन साल से अधिक तक अमरीका में नहीं रह सकते हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम इसी तरह से जवाब देने का इरादा रखते हैं। अमरीकी दूतावास के कर्मचारी जो तीन साल से अधिक में मास्को में हैं उन्हें 31 जनवरी तक रूस छोड़ देना चाहिए।

अमरीका ने मामले को लेकर कहा है कि व्लादिवोस्तोक और येकातेरिनबर्ग में वाणिज्य दूतावास बंद होने के बाद मास्को दूतावास रूस में अंतिम परिचालन अमरीकी मिशन है। 2017 की शुरुआत में यहां करीब 1200 कर्मचारी थे, जो अब 120 कर्मचारियों तक सिमट गए हैं। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मामले को लेकर कहा है कि अमरीका को रूसी डिप्लोमैट्स को रूस जाने से रोकने में अभी भी बहुत देरी नहीं हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App