2500 साल पहले कौनसा लोकतंत्र था…
यह जान कर देशवासियों और विश्वभर के लोगों का हैरत में पडऩा स्वाभाविक है कि भारत में 2500 वर्षों से लोकतंत्र रहा है। यह हमारे देश की यूएन में स्थायी प्रतिनिधि ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र की जडें़ 2500 साल पहले से थी, हम हमेशा लोकतंत्र थे। किस लोकतंत्र की बात कर रही होंगी, यह किसी देशवासी की समझ से बाहर होगी। क्या कोई बता सकता है कि 2500 साल पहले कौन सा लोकतंत्र रहा होगा? ऐसा लगता है कि देश के कुछ तथाकथित नेता और कुछ लोग रटा-रटाया झूठ फैला कर जनता को मूर्ख बनाने की भले ही कोशिश में होंगे, पर वे भूल जाते हैं कि व्हाट्सऐप ज्ञान और वास्तविक ज्ञान में रात-दिन का अंतर होता है। देश की प्रबुद्ध जनता को व्हाट्सऐप ज्ञान की जरूरत नहीं है। ऐसा करना किसी के हित में नहीं हो सकता। बात को बोलने से पहले तोलने में ही समझदारी होती है। -रूप सिंह नेगी, सोलन
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App