राज्य को 20 साल पीछे धकेल सत्ता से बाहर हुई भाजपा, अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने बोला हमला

By: Mar 21st, 2023 12:05 am

विशेष संवाददाता — शिमला

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने बजट को दृष्टिहीन और दिशाहीन कहा है, वह उनकी राजनितिक सोच और समझ को और हास्यास्पद बनाती है। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए पिछले पांच साल जिस नेता की न कोई दृष्टि और न कोई दिशा थी, मात्र कठपुतली बन कर मुख्यमंत्री के पद का अवमूल्यन कर राज्य को 20 साल पीछे धकेल कर खुद सत्ता से बेदखल हो गए। विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर पिछले 10 वर्षों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाए और इस कदम के लिए प्रदेश के कर्मचारी वर्ग और जनता का सहयोग सरकार के साथ है। सरकार से यह भी मांग है कि संशोधित वेतनमान की बकाया राशि और डीए की लंबित दो किश्तों के भुगतान पर मुख्यमंत्री इस बजट में स्थिति और अवधि स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की तरफ बढ़ते कदम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App