भारतीय विज्ञान संस्थान में जॉब, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंंगलुरु ने युवाओं के लिए शानदार रोजगार अवसर की घोषणा की है। संस्थान ने अपने स्नातक (यूजी) कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। भर्ती अभियान के तहत प्रशिक्षक, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और टीचिंग असिस्टेंट समेत कुल 34 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: प्रशिक्षक पद: इन पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री और कम से कम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: कम्प्यूटर साइंस या आईटी में बीई/बीटेक डिग्री आवश्यक है। टीचिंग असिस्टेंट: संबंधित विषय में एमएससी, बीई, बीटेक या एमटेक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी: इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1 पदों पर चयनित
उम्मीदवारों को 67,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियमानुसार एचआरए(हाउस रेंट अलाउंस) का लाभ भी मिलेगा। सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर पद पर एक वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 56,000 प्रति माह + एचआरए दिया जाएगा। वहीं, 2 वर्ष या उससे अधिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 62,000 प्रति माह + एचआरए का वेतन मिलेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

