शिक्षा मंत्री से मिले मिड-डे मील वर्कर्स
वेतन, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा और मानदेय की मुद्दे उठाए
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित कुर से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने वेतन वृद्धि, हर माह समय पर पूर्ण वेतन, 20 अवकाश, दो वर्दियां, पोलिंग ड्यूटी का मानदेय, 21 अगस्त के निदेशक के ड्यूटी संबंधी आदेश लागू करने, वर्ष में एक मेडिकल चेकअप, उस दिन का वेतन, क्लस्टर स्कूलों से छंटनी रोकने, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, कर्मचारी मुआवजा, 25 बच्चों की शर्त समाप्त करने तथा 12 माह का वेतन देने सहित विभिन्न मांगों पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, जगत राम, संदीप कुमार, शांति देवी, सपना ठाकुर, पूनम, विपिन, विनीत, रेखा, मीरा खान, भुवनेश्वरी, श्यामा शर्मा शामिल रहे। संदीप कुमार और शांति देवी ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो दो अगस्त को राज्य कमेटी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। यूनियन ने हरियाणा की तर्ज पर 7000 रुपए ांच का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन करने तथा मिड-डे मील योजना प्लस-टू तक लागू करने की भी मांग उठाई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

