सोलन अस्पताल से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की ट्रांसफर से गुस्से में लोग
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सेवाएं दे रहे चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्ता, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. मनीष मित्तल और बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ मीना मित्तल का तबादला किया गया है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पहले ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, ऐसे में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का तबादला मरीजों की परेशानियां बढ़ा सकता है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इन डॉक्टरों से लंबे समय से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थीं और अब उनके स्थानांतरण से ओपीडी सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं पर असर पडऩे की आशंका है। लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को जल्द भरा जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
