कार को कटर से काटकर बाहर निकाला शख्स, अंब में भीषण सडक़ हादसा, 5 युवक घायल
Aug 18th, 2026 5:51 pm
बडूही। उना से अंब नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा पेश आया है। यहां एक कार और ट्राले में जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद कार का टायर फट गया। हादसे में पांच युवक जख्मी हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना इतनी जोर की थी कि कार के परखचे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला गया। कार में सवार लोग रेलवे स्टेशन अंब के समीप रहने वाले बताए जा रहे हैं और अंब की ओर जा रहे थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
