पुलिस ने साइबर ठगी के 44 हजार लौटाए

By: Aug 25th, 2026 12:01 am

शिकायत मिलने पर ऊना पुलिस ने एक्शन लेकर पीडि़त को दी राहत

नगर संवाददाता-ऊना
जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़त युवक को ठगी गई 44 हजार रुपए की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से जिला ऊना के एक व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों से तत्काल संपर्क साधा। पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई के चलते ठगी की पूरी 44 हजार रुपए की राशि को होल्ड करवाया गया।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई। जिला पुलिस ऊना ने कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय से पीडि़त को उसकी रकम वापस मिल सकी। एसपी सचिन हिरेमथ ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग या कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसी कॉल आने पर तुरंत फोन काट दें और किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी, एटीएम, आधार या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App