अंतर कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता में सूर्यांश ने झटका पहला स्थान

By: Aug 25th, 2026 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा में कक्षा नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर-कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। ‘भविष्य में सफलता के लिए डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण कौशल हैं’ विषय पर विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। फार द मोशन में 11वीं के सूर्यांश ने प्रथम, 11वीं की राशि ने द्वितीय और नौवीं की वाणी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. नीलोफर ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डा. नीलोफर एवं मीनाक्षी शर्मा शामिल रहीं। मुख्यातिथि स्कूल चेयरपर्सन सीपी लखनपाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App