सडक़ पर गड्ढे, यात्री परेशान
गड्ढों में तबदील हुई धनेटा से कांगू वाया मांजरा, मसानवाहल मालग सडक़
निजी संवाददाता – कांगू
उपमंडल धनेटा के अंर्तगत आने वाली सडक़ धनेटा से कांगू वाया सुकडया, जनसूह बैहरड, जसाई मसानवाहल, रजोहल, मालग की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इस सडक़ मार्ग पर सफर करना हिचकोलों भरा हो गया है। सडक़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग मानो मरम्मत कार्य करना ही भूल गया है। गांवों का जोडऩे वाली सडक़ की अनदेखी से लोगों में काफी रोष है।
उपमंडल धनेटा के अंर्तगत आने वाली सडक़ धनेटा से कांगू वाया सुकडया, जनसूह बैहरड, जसाई, मसानवाहल, रजोहल, मालग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। हल्की सी बारिश होने पर जगह-जगह पानी के तालाब बन जाते हैं। उपरोक्त मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है सडक़ नालों में तबदील हो गई है।सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग धनेटा अमन कुमार ने बताया कि सडक़ के लिए 1 करोड़ 77 लाख स्वीकृत हुआ है, जिसकी टैंडर प्रक्रिया पूरी कर 03 मार्च, 2026 को टैंडर ठेकेदार को हो गया है और धनेटा से कांगू की ओर सुकडया के पास कार्य चला हुआ है। 3 महीनों में कार्य पूरा होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
