भाजपा की जनाक्रोश रैली में उमड़ा सैलाब
रैली में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं-स्थानीय लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
विरिष्ठ संवाददाता-रिकांगपिओ
भाजपा निचार मंडल ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के विरोध में विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली में पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। रैली में जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर का संकल्प लिया
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
