हल्के से गुस्से ने अनूप को बना दिया हत्यारा!

By: Aug 28th, 2026 12:48 am

कथित छेड़छाड़ से जोड़ा जा रहा बलोह में धमेंद्र की हत्या का मामला
निजी संवाददाता-बरठीं
बरठीं क्षेत्र की बलोह पंचायत हुए हत्या के मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। अभी तक हत्या के मामले में कारणों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन प्रारंभिक दृष्टि में हत्या का कारण युवती से कथित छेड़छाड़ को भी माना जा रहा है। युवती से हुई छेड़छाड़ को लेकर अनूप कुमार ऊर्फ बंटी इतने तलख हो गए कि उन्हें इस घटना ने हत्यारा बना दिया। क्षेत्र में हुए हत्या के इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की गहन छानबीन के साथ ही इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धमेंद्र सिंह उम्र 42 साल निवासी संगास्वीं-2 तहसील झंडूता जिला बिलासपुर पर युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर लगाए गए। छेड़छाड़ की जानकारी मिलने के बाद अनूप कुमार ने बाकायदा धमेंद्र सिंह की सरेआम जमकर पिटाई की। बाकायदा इसके वीडियो भी किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक ओर जहां अनूप कुमार ने धमेंद्र सिंह की जमकर पिटाई की। वहीं, युवती के पांव पकडक़र माफी भी मंगवाई। इस पूरी घटना के दौरान अन्य लोग भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मामला यहां पर ही खत्म नहीं हो गया।

मारपीट की घटना जहां पर हुई है, वहां के करीब दो किलोमीटर दूर अचेत अवस्था में धमेंद्र सिंह को फैंक दिया गया। देररात जब धमेंद्र सिंह अपने घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि धमेंद्र सिंह बलोह स्कूल के समीप पड़ा हुआ है। लेकिन पूरी तरह से अचेत अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिन के समय घटी इस घटना की चारों ओर चर्चा फैल गई। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के साथ ही फारेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। उक्त टीमों ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। उधर, एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस जांच में युवती से छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है। लेकिन अभी तक इस बारे में पूरी तरह से स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं जांच की जा रही है।

क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हुआ पोस्टमार्टम
मृतक धमेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए देररात पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसके बाद शव को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मौत के मामले में यदि किसी तरह का संदेह हो तो क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम नहीं किया जाता है। फॉरेसिंक विशेषज्ञ क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में नहीं होने के चलते यहां पर इस तरह के संदेह वाले मामले एम्स बिलासपुर के लिए भेजे जाते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में लंबे समय से फॉरेसिंक


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App