खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की रेड
मिठाइयों के भरे गए पांच सैंपल, भेजे जाएंगे कंडाघाट लैब, अणु और हमीरपुर बाजार में की छापेमारी
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरूवार के दिन अणु और हमीरपुर बाजार की दुकानों पर विभागीय रेड हुई। इस दौरान खाद्य वस्तुओं की जांच की गई तथा सैंपल भरे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने खाद्य सामग्री की अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी की। रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य वस्तुओं की दुकानों में मिठाइयां रखी गईं हैं। इसके साथ ही आना वाला समय त्योहारी समय है जिसे लेकर मिठाइयों का अधिक प्रयोग होता है। ग्राहकों को शुद्ध मिठाई मिले इसके लिए विभाग ने जांच तेज कर दी है। गुरूवार को सभी स्टोरेज एरिया, वर्कशॉप और रिटेल काउंटर की अच्छी तरह से जांच की गई। इसके अलावा रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, मिल्क केक और बेसन के पांच सैंपल लिए गए और उन्हें लैब भेजा गया। साथ ही सभी हॉकर और पानीपुरी वालों की भी जांच की गई और उन्हें निर्देश दिया गया कि वे खाना परोसने के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें।
इसके अलावा उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपनी चीजें बनाने में कम से कम फूड ग्रेड रंगों का इस्तेमाल करें। फूड से टी ऑफिसर ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा रंग-बिरंगी मिठाइयां और दूध से बनी दूसरी मिठाइयां न खाएं। बता दें कि त्योहारी सीजन के चलते मिठाइयों की खपत अधिक बढ़ जाती है। दुकानदार काफी मात्रा में मिठाइयां बनाते हैं। अकसर देखा जाता है कि कई बार कलरफुल मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन इनमें ाी नियम अनुसार ही रंग होना चाहिए। विभाग के पास सूचनाएं मिली है कि मिठाइयां बनाने में तय मानकों को ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विभाग ने अब बाजारों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। मिठाइयों के सेंपल भरे जा रहे हैं। गुरुवार को विभाग ने रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, मिल्क केक और बेसन के सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जा रहा है।
सख्त चेतावनी
फूड सेफ्टी ऑफिसर डा. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को मिठाइयों के पांच सेंपल भरे गए हैं। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्धारित मापदंडों का पालन करने के लिए कहा गया है।
स्वच्छता से समझौता नहीं
निरीक्षण के दौरान डा. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मानकों को पूरा याल रखा जाए तथा मिठाइयां निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही तैयार की जाएं। विभाग की तरफ से लगातार मिठाइयों की सेंपलिंग की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
