बंगाणा कालेज के छात्रों ने दिखाया टेलेंट
दो दिवसीय टेलेंट हंट कार्यक्रम दर्पण में छात्रों ने खूब दिखाई अपनी प्रतिभा
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम दर्पण का शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि दर्पण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
