1600 मीटर दौड़ में आर्यन चौहान ने मारी बाजी
शिकागो भाषण दिवस पर दौड़े 187 युवा, नशे के खिलाफ लिया संकल्प
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
स्वामी विवेकानंद शिकागो स्पीच विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यस, हिमाचल द्वारा 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत कार्यवाह डा. चंद्र प्रकाश ने युवाओं से मजबूत सामाजिक व्यवस्था के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर, धर्मपुर और बिलासपुर के लगभग 80 गांवों से आए 187 युवाओं को नशे के खिलाफ संकल्प दिलाया। कार्यक्रम आयोजक नरेंद्र अत्री ने मुख्यातिथि डा. चंद्र प्रकाश का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर ओलंपियन दिव्या शर्मा तथा परशुराम पुरस्कार विजेता जानी चौधरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि डा. चंद्र प्रकाश ने प्रतियोगिता के प्रथम 10 विजेताओं को यस, हिमाचल की ओर से स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, एथलीट कोच मंजू, सूरज ठाकुर, यस हिमाचल के प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, राकेश शर्मा, दीक्षित गौतम, मनोज राणा आदि सहित 187 युवा व खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
