बिलासपुर कालेज में मिड टर्म की घंटी, पांच अक्तूबर से एग्जाम
बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर हाउस टेस्ट डेटशीट जारी,13 अक्तूबर तक चलेगा परीक्षा का दौर, डेटशीट में किसी भी प्रकार की विसंगति के लिए करें संपर्क
स्टाफ रिपोर्टर- बिलासपुर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मिड-टर्म हाउस परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कॉलेज की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच अक्तूबर से शुरू होकर 13 अक्तूबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा। महाविद्यालय की डेटशीट के अनुसार बीए फस्र्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा पांच अक्टूबर से शुरू होंगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार पांच अक्तूबर हिस्ट्री जेएमसी और इकोनॉमिक्स के डीएससी विषयों की परीक्षा होगी। वहीं छह अक्तूबर को सोशियोलॉजी, टूर एंड ट्रैवल तथा एजुकेशन, जबकि सात अक्तूबर को इंग्लिश हिंदी और मैथ के डीएससी विषय होंगे। इसके बाद आठ अक्तूबर को ज्योग्राफ्री फिजिकल एजुकेशन तथा म्यूजिक वीएंडआई के पेपर होंगे। नौ अक्तूबर को सभी विषयों के एसईसी, जबकि 10 अक्तूबर को सभी विषयों के एमडीसी की परीक्षा होगी।
12 अक्तूबर को पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और संस्कृत डीएससी तथा अतिंम दिन 13 अक्तूबर को इंग्लिश, हिंदी और संस्कृत एईसी के पेपर होंगे। बीएससी एनईपी के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पांच को इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री और फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर एंड ऑफिस प्रोडक्टिविटी टूल्स, सात अक्तूबर को डिफरेंशियल कैलकुलस और फंडामेंटल्स ऑफ इनवर्टिब्रेट्स की परीक्षा होगी। नौ अक्तूबर को विभिन्न एसईसी विषयों 10को कंप्यूटर फंडामेंटल्स इंट्रोडक्शन टू द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया तथा मैथेमेटिक्स फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन जैसे एमडीसी विषयों और 12 अक्तूबर को मैकेनिक्स तथा फाइकोलॉजी एंड माइकोलॉजी के पेपर होंगे। 13 अक्तूबर को फाउंडेशन कोर्स इन इंग्लिश की एईसी परीक्षा रखी गई है। वहीं बीकॉम एनईपी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा पांच अक्तूबर से होगी। पांच अक्तूबर को बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट, छह अक्तूबर को फाइनेंशियल अकाउंटिंग, सात अक्तूबर को बिजनेस लॉ और आठ अक्तूबर को ई.कॉमर्स की परीक्षा होगी। 10 को जनरल मैनेजमेंट से संबंधित एमडीसी तथा अंतिम दिन 13 अक्तूबर को इंग्लिश,हिंदी, संस्कृत एईसी की परीक्षा रखी गई है।
तैयारी कर बेहतर प्रदर्शन करें छात्र
कॉलेज द्वारा जारी सूचनाओं के आधार पर यदि डेटशीट में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर संबंधित विद्यार्थी कॉलेज के निर्धारित सहायक प्राध्यापकों अथवा हाउस एग्जाम कंट्रोलर से संपर्क कर सकते हैं। बीएससी के लिए डॉ. प्रियंका व डॉ. मोनिका, बीए के लिए प्रो. हितेश शर्मा और बीकॉम के लिए डॉ. सुरेश जामवाल से संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि हाउस परीक्षाएं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के साथ-साथ उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डेटशीट के अनुसार नियमित रूप से तैयारी करने और परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
